अमेरिका की एक पेशेवर फुटबॉल टीम को चाइना वायरस बोलना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

ह्यूस्टन।अमेरिका की एक पेशेवर फुटबॉल टीम ‘ह्यूस्टन टेक्सस’ के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैल मैकनायर ने मई में टीम के एक चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान कोरोना वायरस के लिए ‘चाइना वायरस’ शब्दों का इस्तेमाल करने पर माफी मांगी है। कोरोना वायरस के लिए ‘चाइना वायरस’ शब्दों का इस्तेमाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर करते थे। कई लोग इसे एशियाई लोगों के प्रति असंवेदनशील रवैया मानते हैं, क्योंकि इन शब्दों के जरिए कोविड-19 के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी