अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटी और बाइडेन की लोकप्रियता घटी, Pew के सर्वे में 69 % युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को विफल बताया

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2021

अफगानिस्तान के हालात पर जो बाइडेन के फैसलों की लगातार आलोचना हो रही है। बाइडेन के फैसले पर प्यू रिसर्च सेंटर ने भी एक सर्वे किया है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार 54 फीसदी अमेरिकी युवा सेना वापसी के फैसले से खुश हैं। जबकि 42 फीसदी ने सेना को वापस बुलाने के फैसले को ही गलत बताया है। सर्वे को अमेरिकी सेना की काबुल वापसी से पहले किया गया है। 69 प्रतिशत युवाओं ने अफगान ऑपरेशन को पूरी तरह से नाकाम करार दिया है। अफगानिस्तान में स्थिति से निपटने को लेकर लोगों द्वारा बाइडेन प्रशासन की आलोचना की गई है। केवल एक चौथाई (26%) कहते हैं कि प्रशासन ने एक उत्कृष्ट या अच्छा काम किया है, 29% का कहना है कि प्रशासन ने केवल निष्पक्ष काम किया है और 42% का कहना है कि उसने खराब काम किया है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ