अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगे अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

(ललित के. झा) एरी (पेन्सिलवेनिया)। भारत और अमेरिका के बीच अगले महीने 2+2 मंत्री स्तरीय होने वाली बातचीत से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि भारत इस शताब्दी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण भागीदार होगा। एस्पर ने मंगलवार को वाशिंगटन में कहा कि वह और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अगले हफ्ते अपने भारतीय समकक्षों क्रमश: राजनाथ सिंह तथा एस. जयशंकर के साथ 2+2 बैठक के लिये नयी दिल्ली जायेंगे। गौरतलब है कि इस 2+2 बैठक की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने की अमेरिकी अर्थव्यवस्था की भविष्यवाणी! कहा- साल 2021होगा सबसे बेहतरीन

‘अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक’ की ओर से आयोजित एक वेबीनार में पूछे गये सवाल के जवाब में एस्पर ने कहा, विदेश मंत्री पोम्पिओ और मैं वहां अगले हफ्ते जायेंगे। यह भारत के साथ हमारी दूसरी जबकि दोनों देशों के बीच तीसरी 2+2 बैठक होगी। यह बेहद महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि भारत हमारे लिये एक बेहद महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होगा, निश्चित रूप से इस शताब्दी में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में। अन्य एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, बहुत सक्षम देश है, जहां के लोग बेहद प्रतिभावान हैं। हिमालय में वे रोज चीन की आक्रामकता का सामना कर रहे हैं, खास तौर से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर। एस्पर ने कहा, इसलिये, उस क्षेत्र के कई अन्य देशों की तरह मैंने भी उनसे (भारत) बात की है। मैंने मंगोलिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड और पलाउ तक की यात्रा की है। वे भी चीन जो कर रहा है उस पहचान जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बनाया ये रिकॉर्ड, अब तक नहीं कर पाया कोई

Nepal की नई सरकार में India से रिश्ते और होंगे मजबूत, निवर्तमान मंत्री माधव चौलागैन का बड़ा बयान

LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देशभर में Essential Commodities Act 1955 लागू

Iran-Israel Tension: 24 घंटे में 191 घायल, Health Ministry ने जारी किए युद्ध के भयावह आंकड़े