पहली बार अमेरिकी सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर वोटिंग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने बृहस्पतिवार को पहली बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया। सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने मतदान से ऐन पहले कहा कि आज सदन एक कदम आगे की ओर बढ़ रहा है जहां हमने सदन की खुफिया समिति द्वारा संचालित खुली सुनवाई के लिए प्रक्रिया स्थापित की है ताकि जनता अपने लिहाज से तथ्यों को देख सके।

सदन ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को औपचारिक रूप प्रदान करने के लिए 196 के मुकाबले 232 मतों से मंजूरी दी। इस प्रक्रिया से ट्रंप के वकीलों को गवाहों से जिरह का भी अवसर मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी