Iran War रोकने के लिए US House में प्रस्ताव पारित, Donald Trump के अधिकारों पर रोक की तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 16, 2026

ईरान में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में तीसरी बार मतदान किया गया। सदन ने युद्ध शक्तियों संबंधी एक प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कांग्रेस की मंजूरी के बिना सैन्य कार्रवाई जारी रखने की क्षमता पर रोक लगाई जा सकेगी। मंगलवार देर रात हुए मतदान में प्रस्ताव 220-204 मतों से पारित हुआ।

मैस्त ने कहा कि ट्रंप ‘‘हमेशा चलने वाले युद्धों के खिलाफ हैं और वे ईरान के साथ दशकों से चले आ रहे टकराव को समाप्त कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (ईरान) लगातार अमेरिका के लिए खतरा बने हुए हैं। अब बहुत हो गया।’’ यह मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान युद्ध पर प्रतिनिधि सभा का आखिरी मतदान हो सकता है। विदेशों में चल रहा संघर्ष आगामी चुनावों में, राजनीतिक अभियानों में महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है।

ट्रंप की ओर से 28 फरवरी को शुरू किया गया युद्ध लगभग सात महीने से जारी है। इस दौरान रुक-रुककर घातक मिसाइल हमले होते रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी उथल-पुथल मची हुई है। सांसद इस सप्ताह के अंत में चुनाव प्रचार के लिए अपने गृह क्षेत्रों में लौट रहे हैं।

चुनाव में कांग्रेस पर नियंत्रण किस पार्टी का रहेगा, यह तय होगा और इसमें अब 50 दिन से भी कम समय बचा है। डेमोक्रेट्स रिपब्लिकन पार्टी से सत्ता वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मतदाताओं को विशेष रूप से पेट्रोल की ऊंची कीमतों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रंप ने खुद व्हाइट हाउस में दूसरा कार्यकाल जीतने के दौरान अमेरिका को विदेशी युद्धों में शामिल न करने का वादा किया था। ईरान के खिलाफ उनकी कार्रवाइयों का असर उस रिपब्लिकन पार्टी पर भी पड़ रहा है, जिसका प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में नियंत्रण है। जुलाई में किए गए एक सर्वेक्षण से यह सामने आया कि अधिकतर अमेरिकियों का कहना है कि ईरान से युद्ध उचित नहीं था।

प्रमुख खबरें

Vishwakarma Puja पर मशीनों पर Swastik बनाने और औजारों की पूजा का धार्मिक महत्व

Middle East Tension: मक्का के पास सऊदी एयर डिफेंस ने हूथी ड्रोन को किया ढेर, गठबंधन ने दी रेड लाइन की सख्त चेतावनी

Kolkata जमीन हड़पने के PMLA मामले में अमित गांगुली गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

16 September History: भारत रत्न MS Subbulakshmi की जयंती और SpaceX की ऐतिहासिक उड़ान