डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग चलाने के खिलाफ अमेरिकी सदन में मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को मतदान किया। हालांकि इस सदन में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत प्राप्त है। सांसद अल ग्रीन की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए रखे गए प्रस्ताव के पक्ष में महज 95 सांसदों ने वोट किया। जबकि उसके विरोध में 332 लोगों ने वोट डाला।

इस प्रस्ताव पर मतदान से यह स्पष्ट हो गया कि व्हाइट हाउस में स्पष्ट राजनीतिक विभाजन के बावजूद डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में नहीं है। वहीं एक रैली के लिए नॉर्थ कैरोलीना में मौजूद ट्रंप ने इस बेहद बेवकूफी भरा प्रस्ताव बताया। उन्होंने कहा कि हमें अभी भी महाभियोग चलाने के खिलाफ बहुमत मिला है और यह सब यहीं खत्म होता है। अब सब काममें जुट जाएं।

 

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने यज़ीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद से मिलते ही पूछा ''आपको नोबेल पुरस्कार क्यों मिला?''

 

सांसद ग्रीन को हालांकि इस मामले में अपने डेमोक्रेट सहयोगियों का भी साथ नहीं मिला है लेकिन उनका कहना है कि वह प्रभाव डालने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि मेरे विचार में वह असफल नहीं हुआ। मेरे विचार में इस बार हमें 95 वोट मिले, जबकि पिछली बार 66 मिले थे। ऐसे में यह बेहतर है। लेकिन हमें 95 वोट मिलें या 5 हमारा लक्ष्य कुछ साबित करने का था। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को गिराने में सबसे आगे सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी रहीं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह