3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका-भारत में हो सकता है ‘छोटा व्यापार करार’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

वाशिंगटन ।अमेरिका और भारत के बीच राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक छोटा व्यापार समझौता हो सकता है। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव तीन नवंबर को है। अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा सोमवार को वर्चुअल तरीके आयोजित तीसरे भारत-अमेरिका नेतृत्व शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीफन बेगुन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में आपस में काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों एक व्यापार करार को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में एक छोटे करार की संभावना बनती है।’’ बेगुन से अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक छोटे व्यापार करार को लेकर संभावना के बारे में पूछा गया था। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने उनसे सवाल किया, ‘‘क्या आपको लगता है कि चुनाव से पहले छोटे व्यापार करार की संभावना है?’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर