प्रधानमंत्री मोदी की बेहद सफल यात्रा के बाद मिलकर काम करेंगे अमेरिका-भारत : अमेरिकी अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा “बहुत सफल” रही और बाइडन प्रशासन इस “बेहद महत्वपूर्ण” द्विपक्षीय संबंधों को गहरा व मजबूत करने के लिए भारत में भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने 20-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया। रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान कई प्रमुख करार भी किए गए।

इसे भी पढ़ें: Delhi: आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को एमसीडी के लिए पार्टी प्रभारी नियुक्त किया

पटेल ने कहा, “दोनों देशों के बीच कई घोषणाएं की गईं, जिनमें सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के कदम भी शामिल हैं। आपने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और हमारे दोनों देशों को इंजन के साझा-उत्पादन के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुसंधान साझेदारी के बारे में बात करते हुए भी देखा।” पटेल ने कहा, “तो यह इस बारे में नहीं है कि हम यहां से कहां जाते हैं... हम इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रिश्ते को गहरा और मजबूत करने के लिए भारत में अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” भारत में मानवाधिकारों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, पटेल ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहले भी कह चुके हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए मानवाधिकार हमेशा एजेंडे में हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप