IPL 2026 पर Iran-Israel जंग की आंच, खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर टीम अधिकारी चिंतित

By Kusum | Mar 12, 2026

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी पड़ता दिख रहा है। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 में खेलने आने वाले विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा पर असर पड़ सकता है। हाल ही में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष और कुछ अहम हवाई रूट बंद होने के कारण से कई टीमों और खिलाड़ियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गई हैं। 

इस स्थिति को देखते हुए क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर आईपीएल 2026 पर भी पड़ेगा। माना जा रहा है कि अगर हवाई सेवाओं में यही स्थिति बनी रहती है तो कुछ विदेशी खिलाड़ियों के समय पर भारत पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, कई टीमों के अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ियों को समय पर भारत लाना अब आसान नहीं होगा। एक टीम अधिकारी ने बताया कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीक के खिलाड़ियों की वापसी में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। ऐसे में उन्हें दोबारा भारत लाना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। अधिकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण से हवाई यात्रा महंगी भी हो गई है। कई उड़ानों के रूट बदल दिए गए हैं, जिससे टिकटों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Riyadh स्थित Indian Embassy ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

रूस, भारत और टैरिफ का खेल! ट्रंप ने क्यों लिया 60 दिन का समय, रुबियो ने खोला राज

Congress ने की CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और SIR रोकने की मांग

कहीं आपके बच्चे फोन में छिपकर तो नहीं चला रहे खतरनाक ऐप्स? ऐसे करें चेक