रूस ने किया यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला, अमेरिका ने यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

संयुक्त राष्ट्र।अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और लाखों यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का आरोप लगाया है। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक प्रशिक्षण सुविधा केंद्र में आग लगाने के लिए यूक्रेन का एक समूह जिम्मेदार था। जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास आग लगने की तस्वीरें आने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला