अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने सुरक्षा संकल्प पर सहमति जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने इस सुरक्षा संकल्प पर सहमति व्यक्त की है कि प्रशांत क्षेत्र में किसी सुरक्षा संकट या खतरे की स्थिति में तीनों एक-दूसरे से परामर्श करेंगे। बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मैरीलैंड में ‘कैंप डेविड प्रेसिडेंशियल रिट्रीट’ में एक सम्मेलन के लिए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का स्वागत किये जाने के बीच ‘परामर्श दायित्व’ की नयी प्रतिबद्धता का ब्योरा सामने आया। यह समझौता उन कई संयुक्त प्रयासों में एक है, जिसकी दिनभर के सम्मेलन के बाद ये नेता घोषणा कर सकते हैं। तीनों ही देश उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते परमाणु खतरे और प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को लेकर बढ़ रही चिंता के बीच सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट तौर पर प्रशांत क्षेत्र के लिए नाटो नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह साझेदारी किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह किसी और बात के लिए है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक दिशादृष्टि है कि वह स्वतंत्र, खुला , सुरक्षित एवं समृद्ध हो।’’बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ‘परामर्श दायित्व’ संकल्प का मकसद इस बात को स्वीकार करना है कि तीनों देशों के ‘सुरक्षा माहौल मौलिक रूप से आपस में जुड़े हैं’ तथा एक देश को खतरा सभी के लिए खतरा’ है। अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह बात कही।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi