अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया ने विवादित पूर्वी चीन सागर में सैन्य अभ्यास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2024

अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट पोत के नेतृत्व में अपने सहयोगी देश जापान और दक्षिण कोरिया के साथ पूर्वी चीन सागर में तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के व्हाइट हाउस में जापान और फिलीपीन के नेताओं के साथ वार्ता के लिए मुलाकात के करने के बीच यह अभ्यास किया गया। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य, क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर साझेदार देशों के बीच एकजुटता को मजबूत करना है। 

एफ/ए-18ई सुपर होर्नेट लड़ाकू विमानों ने पोत से उड़ान भरी। पोत पर पनडुब्बी रोधी एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर भी तैनात थे। अलेक्जेंडर ने कहा, ‘‘इस अभ्यास का यह महत्व है कि हम समान विचारधारा वाले तीन देश हैं, जो पश्चिमी प्रशांत में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में यकीन रखते हैं।’’ वहीं, बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके एशियाई मामलों के महानिदेशक ने शुक्रवार को जापानी दूतावास के एक शीर्ष राजनयिक से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अमेरिकी संसद को किया संबोधित

चीनी अधिकारी ने वाशिंगटन में बाइडन एवं फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मारकोस जूनियर के साथ जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की बैठक के दौरान तोक्यो के नकारात्मक कदमों को लेकर गंभीर चिंता और असंतोष जाहिर किया। नवीनतम नौसना अभ्यास हिंद-प्रशांत राष्ट्रों के बीच सुरक्षा व कूटनीतिक संबंध प्रगाढ़ करने के दिशा में बाइडन द्वारा किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi पर FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे BJP नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत

Kolkata के Asutosh College में स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा, ABVP-TMC ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

JNU VC ने शिक्षक भर्ती में धांधली के आरोप खारिज किए, दुष्प्रचार बताया