अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस न्यूयॉर्क भेजा, मां ने फेसबुक पर पोस्ट कर किया दावा

By निधि अविनाश | Aug 26, 2022

अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह 18 घंटे की न्यूयॉर्क की यात्रा कर जैसे ही भारत पहुंचे तो उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जो शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद सिंह के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 937 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

अंगद सिंह वाइस न्यूज के लिए एशिया सेंट्रिक डॉक्यूमेंट्री बनाते है। अंगद की मां के  मुताबिक, अगंद को वापस न्यूयॉर्क भेजने का कोई भी कारण नहीं बताया। अंगद की मां का कहना है कि उसे उसकी पत्रकारिता के कारण वापस भेजा गया है।

अंगद ने भारत से संबधित तीन कृषि कानून और कोरोना महामारी के ऊपर एक  डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना के वेरिएंट डेल्टा की भी कवरेज की थी जिसके लिए उन्हें एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। अंगद सिंह की मां गुरमीत सिंह ने कहा कि वह अपने देश से बहुत प्यार करता है और वाइस न्यूज के लिए बेहतरीन काम भी कर रहा है। अंगद को न्यूयॉर्क वापस भेजने के पीछे के कारण पर अब तक कोई भी अधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। 

प्रमुख खबरें

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली