अमेरिकी सांसद ने जिनपिंग के तिब्बत दौरे को भारत के लिए खतरा बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का पिछले सप्ताह तिब्बत के दौरे पर जाना भारत के लिए एक खतरा है। शी ने अरुणाचल प्रदेश के निकट स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तिब्बती सीमावर्ती शहर न्यिंगची का गत बुधवार को दौरा किया था। शी ने वहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी और तिब्बत में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की थी। रिपब्लिकन सांसद डेविड नुनेस ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ चीनी तानाशाह शी चिनफिंग ने पिछले सप्ताह भारत की सीमा के पास तिब्बत का दौरा करके अपनी जीत का दावा किया। मुझे लगता है कि पिछले 30 साल में यह पहली बार है, जब चीनी तानाशाह तिब्बत गए हों। यह एक अरब से अधिक की आबादी वाले और परमाणु शक्ति से सम्पन्न भारत के लिए एक खतरे की बात है। भारत के लिए यह खतरे की बात है कि वह एक बड़ी जल परियोजना विकसित करने वाले हैं, जिससे भारत की जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता