अमेरिका के सांसद ने बांग्लादेश और त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसद एंडी लेविन ने बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। सांसद लेविन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लगातार हिंसा की खबरों से बेहद चिंतित हूं।’’ गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा संबंधी पोस्ट के वायरल होने के बाद बांग्लादेश में मध्य अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ ने हिंदू मंदिरों और उनके मकानों पर हमला कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance