US Marines Aircraft Crash । ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन नौसैनिकों की मौत, 20 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2023

कैनबरा। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के एक द्वीप पर रविवार को अमेरिकी मरीन कोर का एक विमान बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन नौसैनिकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, मेलेविले द्वीप पर तीन नौसैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है तथा विमान में सवार 23 में से पांच सैनिकों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर डार्विन शहर ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Jacksonville Shooting । स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत

फाइल्स ने कहा, यह एक भयानक घटना है। उत्तरी क्षेत्र सरकार हरसंभव सहायता के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ‘एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन’ के दौरान बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपीन और पूर्वी तिमोर की सेनाएं भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में केवल अमेरिकी नौसैनिक हताहत हुए हैं। अल्बनीज ने कहा, शुरुआती खबरों से पता चलता है कि इस घटना के पीड़ितों में केवल अमेरिकी रक्षा बल के कर्मी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में अमेरिकी चक्रव्यूह! नाकेबंदी तोड़ने की चीनी कोशिश नाकाम, पीछे हटने को मजबूर हुआ रिच स्टारी

Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश युग का अंत और BJP की पहली ताजपोशी

Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

अयान अहमद के फोन में मिले 350 अश्लील वीडियो! 180 लड़कियों के शिकार का दावा, दहल गया महाराष्ट्र! Amravati Viral Video Case