Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 05, 2026

वाशिंगटन, पांच अक्टूबर (एपी) अमेरिकी सेना ने रविवार को कैरेबियाई सागर में संदिग्ध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाली एक नौका पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह कार्रवाई लातिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के करीब एक साल से जारी अभियान का हिस्सा है। इस हमले के साथ सितंबर 2025 से अमेरिकी सेना द्वारा ऐसी नौकाओं पर किए गए 70 हमलों में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 235 हो गई है।

सेना ने इसे तेज गति से चलने वाली नाव बताया है। ट्रंप प्रशासन लातिन अमेरिका के कई देशों में जमीनी अभियान का विस्तार करने के लिए सहयोगी देशों के साथ समझौते भी कर रहा है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि कोलंबिया, ग्वाटेमाला और होंडुरास ने अमेरिकी सेना के साथ संयुक्त अभियान की अनुमति देने पर सहमति जताई है, हालांकि ग्वाटेमाला ने इससे इनकार किया है।

इक्वाडोर ने मार्च में अमेरिका के साथ इसी तरह के अभियान शुरू किए थे।

प्रमुख खबरें

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क