अमेरिकी सांसद ने बाइडन से कोविड रोधी टीके के वितरण में भारत की मदद करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के एक सांसद ने राष्ट्रपति जो बाइडन से कोविड रोधी टीके वितरित करने में भारत सरकार की जल्द से जल्द मदद करने की अपील की है। डेमोक्रेटिक सांसद थॉमस आर सूजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 17 मई को लिखे पत्र में हाल ही में कोविड-19 से निपटने में बाइडन प्रशासन द्वारा भारत को सामग्रियां उपलब्ध कराने की भी सराहना की। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ वैश्विक समुदाय में एक बार फिर अमेरिका की जगह बनाने के लिए आपके नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों का शुक्रिया।

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ संवाद मजबूत करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं : आईएमएफ

बुधवार को 4,205 और लोगों की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या ढाई लाख के पार चली गई थी। उन्होंने कहा कि भारत का स्वास्थ्य तंत्र काफी दबाव में है और मरीजों को तत्काल मदद की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

US-India Defense Partnership में नया कदम, Tata और Javelin Joint Venture के बीच MoU का US दूत ने किया स्वागत