अमेरिकी सांसद ने कहा- चीन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी का इस्तेमाल हर दिशा में आक्रामकता दिखाने के लिए किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा कि चीन ने भारत के साथ लगती सीमा पर पूर्व नियोजित सैन्य घुसपैठ जारी रखी हुई है, साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजिंग ने कोविड-19 वैश्विक महामारी का इस्तेमाल हर दिशा में आक्रामकता दिखाने के लिए किया है। सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष सांसद जिम इनहोफ ने आरोप लगाया, ‘‘चीन ने खासतौर से इस बीमारी का इस्तेमाल हर दिशा में आक्रामकता दिखाने के लिए किया है। उसने दक्षिण चीन सागर में ताइवान, मलेशिया, वियतनाम और इंडोनेशिया के जहाजों को परेशान किया और उनसे दुश्मनी मोल ली तथा कोविड-19 के बारे में चुप्पी साधने के लिए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के वास्ते हर हथकंडे का इस्तेमाल किया।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर