अमेरिकी सांसद ने किया PoK का दौरा, भारत ने संकीर्ण सोच वाली राजनीति बताया

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

अमेरिकी कांग्रेस की महिला सांसद इल्हान उमर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का दौरा किया। इल्हान उणर के दौरे की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने इसे क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कदम संकीर्ण सोच वाली राजनीति बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने देखा है कि इल्हान उमर ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है, जिस पर वर्तमान में पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकी हमले में तीन लोगों की मौत

बागची ने अफगानिस्तान और यूक्रेन संकट को लेकर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने अफगान आतंकी हमले के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि अफ़गानिस्तान में कुछ आतंकी हमले हमारी जानकारी में आए हैं, हमने हमेशा आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है। हमने इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है, हम वहां हो रही गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं। यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए जापान ने मुंबई में लैंड करने की अनुमति मांगी थी। हमने वाणिज्यिक विमानों का उपयोग करके आपूर्ति लेने की मंजूरी दी है। 

प्रमुख खबरें

Kishore Kumar की पुण्यतिथि आज, जानें 13 अक्टूबर के प्रमुख ऐतिहासिक घटनाक्रम

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले में मारे गए भारतीय के अंतिम संस्कार में पहुंचे Ambassador Vipul

Maharashtra FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe बोले, नहीं हुआ मेरा तबादला

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?