भारत की तारीफ में उतरा अमेरिका, नौसेना के ऑपरेशन हेड ने दिया बड़ा बयान

By निधि अविनाश | Aug 28, 2022

चीन से चल रहे भारी तनाव के बीच अमेरिका ने भारत की काफी तारीफ की है। अमेरिकी नौसेना के ऑपरेशनल हेड एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा कि भारत भविष्य में चीन का मुकाबला करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के तानव के दौरान भारत, अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़ की भयावह स्थिति से निपटने के लिए की जाएगी सेना की तैनाती

बता दें कि इस समय अमेरिका के लिए हिंद महासागर का क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण होता जा रहा है इसकी वजह है भारत और चीन के बाच तनाव। अमेरिका , चीन को आसानी से न केवल दक्षिण चीन सागर और ताइवान जलडमरूमध्य की ओर देखने के लिए मजबूर कर रहे हैं, बल्कि अब भारत की ओर भी देखना जरूरी होगा।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी एलब्रिज कोल्बी ने निक्केई एशिया में बताया था कि, अगर चीन और ताइवान के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हुई तो भारत , ताइवान की सीधी तौर पर मदद नहीं करेगा लेकिन यह माना जा सकता है कि भारत भी लद्दाख मोर्चे को फिर से खोल सकता है। ऐसे में चीन के आगे टू फ्रंट वॉर जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। कोल्बी ने आगे कहा कि अमेरिका और जापान को भारत की जरूरत है। ताइवान के चारों ओर अमेरिका और जापान के मजबूत गठबंधन का सामना करने में चीन की मुसीबत से भारत को फायदा मिलेगा। यानि की अगर चीन दक्षिण चीन सागर में उलझेगा तो उसका ध्यान तिब्बत से हट सकता है।

प्रमुख खबरें

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर

एक से बढ़कर एक हथियार से भारत को लैस कर रहा रूस, SU-57 के बाद अब T-72 टैंक की बारी

ICC Women ODI Rankings में Smriti Mandhana नंबर 1 पर बरकरार, मिले 790 रेटिंग अंक