पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी समाचार टीवी चैनल ने वित्तपोषण में कटौती के बाद कर्मचारियों को हटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2025

अमेरिका से आर्थिक सहायता पाने वाले अरबी के एक टीवी चैनल और न्यूज वेबसाइट के प्रमुख ने ट्रंप प्रशासन और एलन मस्क पर ‘गैर-जिम्मेदाराना और गैर-कानूनी तरीके से’ वित्तपोषण में कटौती करने का आरोप लगाते हुए अधिकतर कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और टीवी कार्यक्रमों में कटौती करने की घोषणा की है।

गेडमिन ने अल हुर्रा, ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ और विदेश में अमेरिका से आर्थिक सहायता पाने वाले अन्य समाचार कार्यक्रमों की निगरानी करने वाली अमेरिकी सरकारी एजेंसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंरप द्वारा नियुक्त कैरी लेक पर आरोप लगाया कि उन्होंने वित्तपोषण में कटौती के बारे में बात करने के प्रयासों को टाल दिया।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को मिले कर्मचारियों के बर्खास्तगी नोटिस में गेडमिन ने कहा, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वह (कैरी लेक) जानबूझकर हमें वह पैसा नहीं दे रही हैं जो हमें आपको, हमारे समर्पित और कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों को देने के लिए चाहिए।

व्हाइट हाउस से इस मामले पर शनिवार को प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं आया। दुबई में अल हुर्रा समाचार वेबसाइट में काम करने वाले मिस्र के पत्रकार मोहम्मद अल-सबाग ने ‘एपी’ को बताया कि वेबसाइट और टेलीविजन चैनल के सभी कर्मचारियों को अनुबंध समाप्त करने संबंधी ईमेल प्राप्त हुए हैं। अल-हुर्रा से पहले वॉयस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी, रेडियो फ्री एशिया समेत विभिन्न समाचार संस्थानों ने कर्मचारियों और सेवाओं में कटौती की है।

प्रमुख खबरें

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी

माकपा का आरोप: दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जबरन प्रवेश किया

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह