अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान, कोविड-19 के कारण विश्व का ध्यान भटका है, चीन उठाना चाहता फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि भारतीय सीमा समेत कई मोर्चों पर चीन द्वारा की जा रही हरकतों से ऐसा लगता है कि बीजिंग का यह मानना है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण विश्व का ध्यान भटका है और वह उसका फायदा उठा सकता है। पूर्वी एशियाई एंव प्रशांत मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री डेविड स्टिलवेल ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का प्रशासन भारत-चीन की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। स्टिलवेल ने कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए पत्रकारों से कहा कि चीन की भारत में हालिया कार्रवाई उसकी डोकलाम सहित भारतीय सीमा पर पहले की गई गतिविधियों की तरह ही है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद पर अमेरिका बोला, हालात पर करीब से रख रहे हैं नजर

स्टिलवेल ने कहा, ‘‘ हम जाहिर तौर पर भारत-चीन सीमा विवाद पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’ द्विपक्षीय संबंधों और कोरोना वायरस महामारी पर विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और शीर्ष चीनी राजनयिक यांग जिएची के बीच हवाई में बैठक के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में उन्होंने यह बयान दिया। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी मारे गए थे। इस बैठक में भारत-चीन विवाद का मुद्दा उठा या नही इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि विदेश विभाग के अधिकारी ने क्षेत्र में हाल में चीन के बर्ताव को लेकर चिंता जरूर जतायी।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात