US Open: नोवाक जोकोविच की पुरुष एकल के चौथे दौर में एंट्री

By Kusum | Sep 02, 2023

नोवाक जोकोविच ने कभी हार नहीं मानने के अपने जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए पहले दो सेट गंवाने के बावजूद जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के चौथे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने तीसरे दौर में लास्लो जेरे को साढ़े तीन घंटे तक चले मैच में 4-6, 4-6, 6-1, 6-1, 6-3 से पराजित किया।

इस बीच महिला एकल में अमेरिका की कोको गॉफ ने तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके चौथे दौर में प्रवेश किया लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त एलिना रायबाकिना को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। छठी वरीयता प्राप्त गॉफ ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और आखिरी 10 गेम जीतकर 32वीं वरीय एलिस मर्टन्स को 3-6 6-3 6-0 से हराया। पिछले साल अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली गॉफ को फिर से अंतिम आठ में प्रवेश करने के लिए 33 वर्षीय कैरोलिन वोज्नियाकी की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2018 की विजेता वोज्नियाकी का संन्यास से लौटने के बाद यह तीसरा टूर्नामेंट है। इस बीच चौथी वरीयता प्राप्त रायबाकिना तीसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही। उन्हें सोरेना क्रिस्टिया ने तीन सेट तक चले मैच में 6-3, 6-7 (6), 6-4 से पराजित किया। क्रिस्टिया पहली बार अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंची है।

उनका अगला मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच से होगा। पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में अमेरिका के 14वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने स्पेन के 21वीं वरीयता प्राप्त एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-1, 6-0, 3-6, 6-3 से हराया। अमेरिका के एक खिलाड़ी का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय है क्योंकि पॉल का अगला प्रतिद्वंद्वी फ्लोरिडा का रहने वाला 20 वर्षीय खिलाड़ी बेन शेल्टन है। शेल्टन ने शुक्रवार को रूस के असलान करातसेव को 26 ऐस की मदद से 6-4, 3-6, 6-2, 6-0 से हराया।

कैलिफोर्निया के रहने वाले नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज़ और मैरीलैंड के रहने वाले 10वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं। फ्रिट्ज़ ने चेक गणराज्य के क्वालीफायर जैकब मेन्सिच 6-1, 6-2, 6-0 से जबकि टियाफो ने फ्रांस के 22वें वरीय एड्रियन मन्नारिनो को 4-6, 6-2, 6-3, 7-6 (6) से पराजित किया। महिला एकल में गत चैंपियन चैंपियन इगा स्वियातेक नेकाजा जुवान को 49 मिनट में 6-0, 6-1 से, वोज्नियाकी ने जेनिफर ब्रैडी को 4-6, 6-3, 6-1 से और फ्रेंच ओपन उपविजेता कैरोलिना मुचोवा ने टेलर टाउनसेंड को 7-6 (0), 6-3 से हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।  

प्रमुख खबरें

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम