अमेरिकी शांति योजना वार्ता के लिए शुरुआती बिंदु : Vladimir Putin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव वार्ता के लिए एक प्रारंभिक बिंदु है। उन्होंने यूक्रेनी सेना से कहा कि वे पीछे हट जाएं, अन्यथा रूस की बड़ी सेना उन्हें पराजित कर देगी।

रूसी नेता ने कहा, अगर यूक्रेनी सैनिक अपने कब्जे वाले इलाकों से हट जाएं, तो शत्रुता समाप्त हो जाएगी। अगर वे नहीं हटते, तो हम बल के बूते ऐसा करेंगे। क्रेमलिन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा पेश की गई शांति योजना के बारे में अब तक कुछ खास नहीं कहा है।

ट्रंप द्वारा समझौते के लिए लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद, पुतिन ने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों से पीछे हटने की कोई इच्छा नहीं दिखाई। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के उत्तरी सूमी क्षेत्र में एक रूसी ड्रोन हमले में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन के ओदेसा और निप्रोपेत्रोव्यस्क क्षेत्रों पर भी हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और आग लग गई।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रात भर यूक्रेन पर 142 ड्रोन दागे। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने विभिन्न रूसी क्षेत्रों और काला सागर के ऊपर रात भर में 118 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास