अमेरिका ने एक अरब डॉलर के और रॉकेट और हथियार यूक्रेल को देने का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2022

वाशिंगटन, 9 अगस्त (एपी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यूक्रेन को और एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की सोमवार को घोषणा की। यह अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को प्रत्यक्ष रूप से दी जाने वाली रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की सबसे बड़ी आपूर्ति होगी। अमेरिका की ओर से इस मदद की घोषणा ऐसे समय की गई है जब विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए रूस अपने सैनिकों और हथियारों को यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर की ओर बढ़ा रहा है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियों का जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार, 303 गांवों में राहत कार्य जारी

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim