By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022
वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने घोषणा की है कि वह अमेरिका द्वारा उपग्रह रोधी मिसाइलों के परीक्षण पर रोक लगा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम अंतरिक्ष में सैन्य कार्रवाई के लिए नये मानदंड स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। दरअसल, अमेरिका उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण करने के लिए रूस और चीन की तीखी आलोचना करता रहा है। अमेरिका ने हालांकि 14 साल पहले एक खराब जासूसी उपग्रह को नष्ट करने के लिए अपनी नौसेना के युद्धपोत से एक मिसाइल दागी थी।