संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में अचानक पहुंचे ट्रंप, सुना PM मोदी का भाषण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में पहुंचे और उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। ट्रंप का इस सम्मेलन में हिस्सा लेने का कोई कार्यक्रम नहीं था। राष्ट्रपति ने धार्मिक आजादी संबंधी कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले दस मिनट तक ध्यान से भाषण सुना। उन्होंने जर्मन चासंलर एंजेला मर्केल का भाषण भी सुना । वह अपनी कोई बात कहे वहां से चले गये। 

जलवायु सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा का हिस्सा है और उसमें सामूहिक राष्ट्रीय आकांक्षा में एक लंबी छलांग लगाने पर चर्चा करने की योजना है। ट्रंप बार बार वैश्विक तापमान के कृत्रिम कारणों पर संपूर्ण वैज्ञानिक सहमति बनने के बारे में बार बार संदेह प्रकट कर चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन