अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जाएंगे वेस्ट बैंक, फलस्तीनियों के लिए खास पेशकश की संभावना नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

यरुशलम। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फलस्तीनी नेताओं के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक जाएंगे, तो उनके पास शांति बनाए रखने के उद्देश्य से अमेरिकी धन मुहैया कराने के अलावा कोई खास पेशकश नहीं होगी। बाइडन द्वारा वित्तीय सहायता के तौर पर 31.6 करोड़ डॉलर की घोषणा करने की उम्मीद है जिनमें से लगभग एक तिहाई को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, फलस्तीनियों के लिए संचार संपर्क प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए इजराइल की प्रतिबद्धता को लेकर भी वह बात कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शराब के सेवन से युवाओं में बढ़ जाता है स्वास्थ्य का जोखिम, लांसेट का अध्ययन

अब्बास का फलस्तीनी प्राधिकरण कब्जे वाले वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों का प्रबंधन करता है और सुरक्षा पर इजराइल के साथ सहयोग करता है। इजराइल पूर्वी यरुशलम और वेस्ट बैंक में बस्तियों का लगातार विस्तार कर रहा है, जहां अब लगभग 7,00,000 यहूदी बसने वाले हैं। बाइडन ने इस सप्ताह स्वीकार किया कि वह ‘‘दो-राष्ट्र समाधान’’ का समर्थन करते हैं लेकिन यह ‘‘निकट भविष्य में’’ नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका