भारत आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, दिल्ली में दस्तक देते ही ट्रंप के खास ने किया खुलासा

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में घोषणा की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे। व्यापार और शुल्क संबंधी तनावों के बीच, गोर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मित्रता वास्तविक है और सच्चे मित्र अपने मतभेदों को सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी दुनिया की यात्रा की है और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी मित्रता सच्ची है। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत न केवल साझा हितों से बंधे हैं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते से भी बंधे हैं जो उच्चतम स्तर पर आधारित है। सच्चे मित्र असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो वर्षों में भारत का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका से खतरा है, भारत प्लीज...ग्रीनलैंड पर NATO ने मांगी मोदी से मदद

राजदूत ने कहा कि पैक्ससिलिका वैश्विक सेमीकंडक्टर और डिजिटल नवाचार क्षेत्र में भारत की बढ़ती स्थिति के अनुरूप है। ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर और इज़राइल सहित कई देशों ने वाशिंगटन डीसी में हाल ही में हस्ताक्षरित पैक्ससिलिका घोषणापत्र पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ साझेदारी की है। इस मंच से तकनीकी उन्नति और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए समर्पित एक मजबूत बहुपक्षीय नेटवर्क बनने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

Jamia Millia Islamia में अनधिकृत प्रवेश पर Congress सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज

नासिक में 517 लोगों ने एक साथ Shankh बजाकर बनाया Guinness World Record

Cyclone Alert: Odisha में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम Mohan Majhi ने 8 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी