अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराई उत्तर कोरिया के साथ दोबारा बैठक की इच्छा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2018

ब्यूनस आयर्स। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ शुक्रवार को मुलाकात के दौरान कहा कि वह उत्तर कोरिया के नेता के साथ एक बार फिर बैठक करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैन्डर्स ने कहा, "अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर एक बैठक में दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

" प्रवक्ता के बताया कि दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया पर मौजूदा प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने पर भी सहमति जताई ताकि डीपीआरके को यह समझ में आ जाए की निरस्त्रीकरण की एक मात्र रास्ता है। उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) है। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वह जून में सिंगापुर में हुई वार्ता को आगे बढ़ाने के पक्षधर हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत