US Presidential frustration: ईरान जंग पर White House में फूट, Trump ने सैन्य विकल्पों पर जताई कड़ी नाराजगी

By Ankit Jaiswal | Jul 30, 2026

ईरान के साथ जारी संघर्ष अब पांचवें महीने में पहुंच चुका है और इसे लेकर अमेरिका के भीतर भी बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निजी तौर पर इस बात से नाराज हैं कि अब तक युद्ध को खत्म करने या किसी समझौते तक पहुंचने का कोई स्पष्ट रास्ता सामने नहीं आया है।

बता दें कि एक रिपोर्ट में ट्रंप के करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति को उम्मीद नहीं थी कि ईरान को किसी समझौते के लिए तैयार करना इतना कठिन होगा। सूत्र का कहना है कि युद्ध को लंबे समय तक जारी रखने की कोई स्पष्ट योजना नहीं थी और ट्रंप भी इसे लंबा खिंचने वाला संघर्ष नहीं बनाना चाहते थे।

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस के भीतर भी आगे की रणनीति को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, इतने लंबे समय के बाद भी प्रशासन में अगले कदम को लेकर पूरी एकजुटता नहीं बन पाई हैं। हालांकि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने अपना आपा नहीं खोया था और मीडिया में आई कुछ बातें सही नहीं है।

इस बीच युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने जानकारी दी कि अमेरिकी सेना ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई की हैं। इन हमलों में सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन ठिकाने तथा तटीय रक्षा केंद्रों को निशाना बनाया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान की ओर से मिसाइल हमला किए जाने के बाद की गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, संघर्ष का असर अब आसपास के देशों पर भी दिखाई देने लगा हैं। कुवैत के उत्तरी हिस्से में एक चीनी कंपनी की इमारत पर हुए ईरानी हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं जॉर्डन ने अपनी हवाई सीमा में प्रवेश करने वाली ईरान की पांच मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोक दिया है।

इसके अलावा मिस्र के दमियाता बंदरगाह पर दो प्राकृतिक गैस जहाजों में ड्रोन हमलों के बाद आग लगने की भी खबर सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों पक्षों के बीच जल्द कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला तो यह संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में और अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Illinois में मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम, Raja Krishnamoorthi समेत अमेरिकी सांसदों ने की निंदा

US के Wisconsin में छोटा Plane क्रैश, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

Reliance ने Starlink विवाद पर तोड़ी चुप्पी: सैटेलाइट इंटरनेट में प्रतिस्पर्धा का स्वागत, लेकिन कहा-नियम सभी के लिए समान

Narendra Modi Canada Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को करेंगे कनाडा का दौरा, मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती