अमेरिका में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना के 40,000 नए मामले सामने आए, विशेषज्ञों ने कहा- दोबारा लौट रहा वायरस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में शुक्रवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 40,000 नए मामले सामने आए हैं, जो इससे पहले अप्रैल में एक दिन में आए सर्वाधिक मामलों से भी ज्यादा हैं। इस संख्या ने कुछ राज्यों के गवर्नरों की योजनाओं पर विराम लगा दिया है या कम से कम राज्यों को खोले जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि संख्या बढ़ने के पीछे बड़े स्तर पर जांच होना भी है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि वायरस दोबारा लौट रहा है। देश में इस संक्रमण से मरने वालों और अस्पतालों में भर्ती होने वाले की संख्या भी बढ़ रही है। खास तौर पर देश के दक्षिण और पश्चिम हिस्से ऐसी स्थितियां बन रही हैं। एरिजोना, टेक्सास और फ्लोरीडा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी