टैंकरों पर ईरानी हमले के दावे को पुख्ता करने के लिए अमेरिका ने जारी की तस्वीरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ अपने दावों को पुख्ता बनाने की कोशिशों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को नयी तस्वीरें जारी की हैं जो कथित रूप से दर्शाती हैं फारस की खाड़ी में पिछले हफ्ते दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का हाथ था। इन तस्वीरों में पेंटागन के मुताबिक ईरानी बल ओमान की खाड़ी में जापानी स्वामित्व वाले कोकूका करेजियस तेल टैंकर के पास से एक बारुदी सुरंग को हटा रहे थे जिसमें विस्फोट नहीं हुआ था। ये तस्वीरें नौसेना के हेलिकॉप्टर से ली गईं थीं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने पश्चिम एशिया में 1000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती को दी मंजूरी

अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह कदम संभवत: हमला स्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों को हटाने का प्रयास था। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बारुदी सुरंग के परीक्षण से यह निर्णायक रूप से साफ हुआ है कि इसे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने वहां रखा था। अन्य तस्वीरों में करेजियस के एक तरफ जल रेखा से ऊपर बड़ा छेद नजर आ रहा है और अधिकारियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह ऐसी ही एक दूसरी बारुदी सुरंग की वजह से हुआ है। यह तस्वीरें तब आई हैं जब अमेरिका इस हफ्ते संसद सदस्यों और सहयोगियों को यह समझाने के प्रयास में लगा है कि हमलों को लेकर ईरान पर लगाए गए आरोप सही हैं। ईरान ने हालांकि टैंकरों पर हुए हमलों में अपना हाथ होने से इनकार किया है। 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी