निरस्त्रीकरण के प्रयासों में चीन के साथ ही अमेरिका, रूस भी हों शामिल: मर्केल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2019

म्यूनिख। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने चीन के बढ़ते मिसाइल शस्त्रागार और अमेरिका-रूस के बीच हुए प्रमुख हथियार संधि के निलंबन पर चिंता जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय निरस्त्रीकरण के प्रयासों में चीन को भी शामिल किया जाना चाहिए। मर्केल ने कहा, “निरस्त्रीकरण ऐसा मुद्दा है जो हम सभी के लिए चिंता का विषय है और हम निश्चित तौर पर इस बात से खुश होंगे कि यह बातचीत अमेरिका, यूरोप एवं रूस के बीच ही नहीं बल्कि चीन के साथ भी होनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार: मोदी

सामरिक अध्ययन संस्थान की नयी रिपोर्ट के मुताबिक चीन के बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइल वाला 95 प्रतिशत शस्त्रागार आईएनएफ का उल्लंघन होता अगर चीन इसमेंएक पक्ष होता। जर्मनी अगले महीने बर्लिन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है जो शीतयुद्ध युग में लाए गए हथियार नियंत्रण कार्यक्रम की जगह नये तरह का एक कार्यक्रम लाने पर आधारित होगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह