US और Saudi Arabia ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया संयुक्त हवाई हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त रूप से हवाई हमले किए जिनका इस्तेमाल ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हाल के दिनों में हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 72 घंटों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के निर्देश पर किए गए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में अमेरिकी और सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकवादी संगठनों के कई साजो सामान और हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया।’’ सेंटकॉम ने कहा कि ‘‘रिवोल्यूशनरी गार्ड और उससे जुड़े आतंकवादी समूहों को ये हमले तुरंत बंद करने चाहिए, अन्यथा अमेरिका की ओर से आगे भी सैन्य कार्रवाई की जाएगी।’’ इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने बताया था कि उसने लगातार दूसरे दिन इराक में सक्रिय ईरान समर्थित सशस्त्र समूह द्वारा दागे गए ड्रोन मार गिराए। इन ड्रोन का लक्ष्य देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित पेट्रोलियम प्रतिष्ठान थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले Rajnath Singh, चुनौतियों के बाद भी नहीं बदली भावना

Shaurya Path: America ने अंतरिक्ष में तैनात कर दिये हथियार! China-Russia में मची हलचल, India की भी चिंता बढ़ी

Pakistan में Petrol-Diesel के दाम बढ़ने पर Smart Lockdown और ईंधन बचाने के उपायों पर विचार

US House में Donald Trump को झटका, 7 Republicans के समर्थन से Iran प्रस्ताव पारित