By अभिनय आकाश | Jul 23, 2024
2 हफ्ते पहले ट्रम्प पर हुए हमले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 13 जुलाई को सीक्रेट सर्विस से भारी चूक हुई है। सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर किम्बरली ने माना है कि ट्रम्प पर हमला दशकों में सबसे बड़ी चूक है। संसद में अपनी पेशी के दौरान किम्बरली चिटेल ने ये बयान दिया है। ट्रम्प पर हमले को रोकने दशकों में सीक्रेट सर्विस की बड़ी नाकामी है। इसी की वजह से ट्रंप घायल हो गए। हालांकि पहली गोली चलाने के 26 सेकंड बाद एक सीक्रेट सर्विस स्नाइपर ने हमलावर को मार गिराया था। हमले के बाद डायरेक्टर किम्बली चीटल के खिलाफ सुनवाई चल रही है। रिपब्लिकन कमिटी के अध्यक्ष जेम्स कॉमर ने कहा, इस घटना को रोका जा सकता था।
‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के नारों के बीच छह बजकर दो मिनट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक मैदान में भीड़ का अभिवादन करते हुए मंच संभाला और कड़ी धूप के बीच अपना भाषण शुरू ही किया था कि कुछ मिनटों बाद गोलियां चलने की आवाज सुनायी देने लगी। ट्रम्प राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ बोल रहे थे तभी कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनायी दी। जैसे ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट उनकी ओर बढ़े तो ट्रंप ने अपना कान पकड़ लिया। एजेंटों के चिल्लाने पर वह जमीन पर बैठ गए।