America के विदेश मंत्री ब्लिंकन ने भारत को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2024

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को बधाई दी तथा दोनों देशों के ‘‘लोगों के आपसी जीवंत संबंध’’ और गहरे होने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी वर्ष में हम अपने देशों के लोगों के बीच आपसी जीवंत संबंधों को और गहरा करने तथा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर सहयोग करने के वास्ते हमारे महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को ‘‘दुनिया में सबसे उपयोगी संबंधों में से एक’’ कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिका की ओर से भारतीयों को बधाई देता हूं। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक स्थायी ढांचा और वैश्विक नेतृत्व के लिए एक आधार प्रदान करता रहा है... मैं इस अवसर का जश्न मना रहे भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास