अमेरिकी सीनेट ने 480 अबर डॉलर के महामारी राहत पैकेज को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने बर्बाद हो चुके छोटे उद्योगों की मदद करने, अस्पतालों को निधि देने और देशभर में कोरोना वायरस संकट के दौरान जांच बढ़ाने के लिए 480 अरब डॉलर के द्विदलीय आपात पैकेज हो मंजूरी दी है। डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकंस और व्हाइट हाउस के बीच एक हफ्ते से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा के पास जाएगा जहां बृहस्पतिवार तक इस पर मतदान की संभावना है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस महामारी से अमेरिका में 43,000 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की