अमेरिकी सीनेट ने चीन की ZTE पर फिर से प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2018

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ जाते हुए चीन की दूरसंचार कंपनी जेडटीई पर पुन: प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। ट्रंप प्रशासन ने चीनी कंपनी को 1.4 अरब डालर के दंड के बदले उसे पाबंदी में ढील देने का फैसला किया था। सीनेटरों ने राष्ट्रीय रक्षा खर्च विधेयक में ही जेडटीई को लक्ष्य करते हुए प्रावधान कर दिया। इस विधेयक को पारित किया जाना जरूरी था।

 इसके पक्ष में 85 और विपक्ष में 10 मत पड़े। अमेरिका ने कहा था कि उसने अमेरिकी कंपनियों पर जेडटीई को सात साल तक महत्वपूर्ण हार्डवेयर और साफ्टवेयर पुर्जे बेचने का प्रतिबंध लगा दिया है। उसके बाद से ही कंपनी ‘लाइफ सपोर्ट’ प्रणाली पर थी। 

अमेरिकी अधिकारियों ने यह प्रतिबंध इसलिए लगाया है क्योंकि उनका कहना है कि ईरान और उत्तर कोरिया को सामान की गैरकानूनी बिक्री के बारे में कंपनी ने गलत जानकारी दी थी। पिछले साल मार्च में जेडटीई को इन आरोपों का दोषी पाया गया और उस पर 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11