By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026
अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों ने साउथ डकोटा के सीनेटर जॉन थून को मंगलवार को एक बार फिर अपना नेता चुन लिया। मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट में बहुमत गंवाने से पैदा हुए तनाव और दिनभर चली आंतरिक बैठकों के बाद यह फैसला किया गया। गुप्त मतदान के जरिए हुए इस चुनाव में थून का फिर से चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था।
रिपब्लिकन सांसदों के बीच उनकी लोकप्रियता और उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने से उनकी राह आसान नजर आ रही थी। हालांकि, मध्यावधि चुनावों में सीनेट की कम से कम सात सीट गंवाने के बाद रिपब्लिकन सांसदों में नेतृत्व को लेकर असंतोष देखने को मिला। मंगलवार को हुई तीन अलग-अलग बैठकों में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने नेतृत्व के चुनाव की प्रक्रिया को टालने की कोशिश भी की, लेकिन रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस (सांसदों का दल) ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के पक्ष में 31-15 मतों से फैसला लिया।