अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को दस लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाने के लिए 10 मिशन भेजे हैं। पाकिस्तान में बाढ़ से लगभग 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,728 अन्य घायल हुए हैं और 17 लाख से अधिक घर, 40 लाख एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि तथा 6,674 किलोमीटर लंबी सड़कें नष्ट हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने शिवगिरि मठ का दौरा कर श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि दी

राइडर ने कहा, “अमेरिकी वायु सेना की मध्य कमान को सौंपे गए सी-17 और सी-130 विमानों ने पाकिस्तान में 10 सहायता मिशन का संचालन किया है, जिनके तहत पाकिस्तानी लोगों की मदद के लिए 10 लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाए गए हैं। हम अगले कई दिनों तक इसी दर से मदद जारी रखने की उम्मीद करते हैं।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान भेजी जाने वाली मानवीय सहायता में आपातकालीन खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वच्छता आपूर्ति और उपकरण, पोर्टेबल (अस्थाई) आश्रय, बिस्तर, सफाई किट और रसोई का सामान शामिल है।

प्रमुख खबरें

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका