By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ संभावित टकराव के लिए अमेरिका की सेना को तैयार रहना चाहिए। पेंटागन ने कांग्रेस से रक्षा विभाग के लिए 842 अरब डॉलर के बजट को मंजूरी देने की अपील की है, ताकि एशिया और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी सेना को मजबूत किया जा सके।