उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने के लिए अमेरिका को और कदम उठाने की जरूरत : चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने के लिए ‘‘और अधिक लुभावनी और व्यावहारिक’’ नीतियों एवं कार्ययोजनाओं पर काम करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जून ने कहा कि समाधान सीधी बातचीत में निहित है और अगर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन उत्तर कोरिया के साथ कोई समाधान चाहता है तो ‘‘उन्हें और अधिक ईमानदारी और लचीला रुख दिखाना चाहिए।’’

चीन के राजदूत ने अमेरिका-उत्तर कोरिया के परमाणु विवाद पर संवाददाताओं को चीन के विचारों से अवगत कराते हुए कहा, ‘‘इस मुद्दे को हल करने की चाबी पहले से ही अमेरिका के हाथों में है।’’

यह पूछे जाने पर कि इस संबंध में अमेरिका को और क्या करना चाहिए, क्योंकि वह पहले ही कह चुका है कि वह उत्तर कोरिया के साथ बात करने के लिए तैयार है, इस पर झांग ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापुर एवं हनोई में बातचीत की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों के परीक्षण और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण को स्थगित करते देखा है। और फिर अमेरिका ने क्या किया, हमने यह भी देखा है।

प्रमुख खबरें

US-Iran Conflict: 10वीं रात भी अमेरिकी बमबारी जारी, Iran का जॉर्डन में US Bases और F-15 पर भीषण पलटवार

CJP Protest पर Arvind Kejriwal का एक्शन, DCP को चिट्ठी लिख मांगी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की List

Study in UK: SOP में न करें ये गलतियां, जानें Statement of Purpose लिखने का सबसे सही तरीका

Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया Medanta Hospital शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जल्द आएगा विस्तृत Order