अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक की मौत, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

काबुल। तालिबान ने सोमवार को उस हमले की जिम्मेदारी ली जिसमें एक अमेरिकी जवान की मौत हो गई थी। तालिबान ने कहा कि उसके हमलावरों ने अमेरिका और अफगानिस्तान के कई सैनिकों को घायल कर दिया।एएफपी को भेजे व्हाट्सएप संदेश में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि उसके हमलावरों ने रविवार देर रात कुंदुज के चार डारा जिले में एक अमेरिकी वाहन को उड़ा दिया।

इससे पहले, अमेरिकी सेना ने अपने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की थी। अमेरिकी-अफगान बलों ने इस बारे में तत्काल और कोई जानकारी नहीं दी है। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब अमेरिका और तालिबान अमेरिकी सैनिकों को वापस भेजने संबंधी एक समझौते के निकट हैं। इससे पहले सितंबर में काबुल में तालिबान ने एक अमेरिकी सैनिक की हत्या कर दी थी जिसके बाद इस मामले पर बातचीत बेटपरी हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी