अमेरिका में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर, कुछ राज्यों ने फिर लगाए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

आस्टिन। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 40,000 नए मामले सामने आए हैं और ऐसे में देश के दो राज्यों ने संक्रमण को काबू करने के लिए फिर से प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने सभी बार बंद किए जाने का शुक्रवार को आदेश दिया और फ्लोरिडा ने बार में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका के ये दोनों राज्य देश के उन राज्यों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो संक्रमण के फिर से जोर पकड़ने के कारण या तो पुन: प्रतिबंध लागू कर रहे हैं या अपनी अर्थव्यवस्थाएं और अधिक खोलने का फैसला फिलहाल टाल रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि परेशान करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में युवा संक्रमित हो रहे हैं जो मॉस्क पहने बिना या भौतिक दूरी के नियम का पालन किए बिना बाहर निकल रहे हैं। एबॉट ने रेस्तराओं में लोगों की संख्या घटा दी है और कहा है कि 100 से अधिक लोगों को बाहर एकत्र होने पर स्थानीय अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। फ्लोरिडा की मियामी डेड काउंटी के मेयर कार्लोस गिमेनेज ने शुक्रवार रात को घोषणा की कि वह समुद्री तटों पर लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाएंगे। इस बीच, अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस के नेतृत्व में व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल ने दो महीने में पहली बार संवाददाता सम्मेलन किया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने चीन को दिया बड़ा झटका, CCP अधिकारियों पर लगाया वीजा प्रतिबंध

नए मामले घनी आबादी वाले सियोल इलाके से सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या 12,653 तक पहुंच गई है जिनमें से 282 लोगों की मौत हो चुकी है। सियोल और आसपास के शहरों से 35 नए मामले सामने आए हैं जो मई के बाद से कोविड-19 के फिर से फैलने का केंद्र रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई तथा 384 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 18,552 नए मामलों के साथ देश में अब तक इस महामारी की जद में आने वालों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है। इस अवधि में 384 और लोगों की जान गई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 15,685 तक पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के और मामले आने की आशंका है। विदेश से लौट रहे सैकड़ों नागरिकों ने अनिवार्य रूप से पृथक रहना शुरू कर दिया है। इस सप्ताहांत भारत से एडीलेड में करीब 300 लोगों के आने की संभावना है, जबकि सैकड़ों लोगों के दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया से आने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है