By अभिनय आकाश | Jul 14, 2026
होर्मुज से लगे ईरान का ऐसा कोई तटे इलाका नहीं, कोई द्वीप नहीं जिसे पिछले तीन दिनों में अमेरिकी सेना ने निशाना ना बनाया हो। अब ये अमेरिका की पूरी रणनीति हो चुकी है। और मूस के पूरे समुद्री क्षेत्र से ईरान का नियंत्रण खत्म करना। क्योंकि इससे पहले जो सीजफायर डील हुई थी उसमें सबसे बड़ा करार होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर ही था। समझौता 60 दिनों के लिए था। जिसमें अमेरिका को अपनी नाकेबंदी हटानी थी और ईरान को जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी थी। लेकिन ट्रंप का आरोप है कि ईरान समझौते की शर्तें पालन नहीं कर रहा। इस बयान के साथ ट्रंप ने यहां तक ऐलान कर दिया कि होर्मुज पर अब अमेरिका का नियंत्रण होगा।