H 1B visa आवेदकों के लिए बड़ी खबर! अमेरिका करेगा दूसरी लॉटरी का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्राजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा है कि अमेरिका सफल एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी का आयोजन करेगा। इस फैसले से सकड़ों भारतीय आईटी पेशेवरों को दूसरा मौका मिलेगा, जो पहले चयन में एच1बी वीजा नहीं पा सके थे। यूएससीआईएस ने कहा कि इस साल की शुरुआत में आयोजित एच-1बी वीजा के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के दौरान उन्हें कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त एच-1बी वीजा की पर्याप्त संख्या नहीं मिली थी। इसलिए दूसरे ड्रॉ का फैसला किया गया।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज