अमेरिका को ‘‘बहुत गंभीर स्थिति’’ का सामना करना पड़ेगा: उत्तर कोरिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

सोल। उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने हालिया भाषण में उत्तर कोरिया को सुरक्षा के लिए खतरा बताकर और उसके प्रति शत्रुतापूर्ण नीति अपनाए रखने का इरादा जाहिर कर ‘‘एक बड़ी भूल’’ की है, इसलिए उसे ‘‘बहुत गंभीर स्थिति’’ का सामना करना होगा। बाइडन ने पिछले सप्ताह संसद में अपने पहले संबोधन में उत्तर कोरिया और ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को ‘‘अमेरिकी और विश्व की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा’’ बताया था और कहा था कि अमेरिका कूटनीति एवं कड़े कदमों के जरिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इन समस्याओं से निपटेगा।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने लोगों से जीत का जश्न नहीं मानने की अपील की, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका की उत्तर कोरिया के प्रति नीति अब स्पष्ट हो गई है, तो हम भी उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे और समय के साथ अमेरिका को पता चलेगा कि वह बहुत गंभीर स्थिति में है।’’ क्वोन ने यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया क्या कदम उठाएगा और उनके बयान को उत्तर कोरिया नीति को आकार दे रहे बाइडन प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत