बड़ा फैसला, राजनयिकों की सुरक्षा के लिए 650 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में बने रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के सैन्य बलों की अफगानिस्तान से वापसी के बाद राजनयिकों की सुरक्षा के लिए वहां पर अमेरिका के करीब 650 जवान मौजूद रहेंगे। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों की वापसी का काम अगले दो हफ्ते में काफी कुछ पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अतिरिक्त सैकड़ों अमेरिकी सैनिक संभवत: सितंबर तक काबुल हवाईअड्डे पर मौजूद रहेंगे जहां वह सुरक्षा प्रदान करने वाले तुर्की बलों को मदद देंगे। ये सैनिक यहां पर अस्थायी तौर पर तब तक रहेंगे जब तक कि तुर्की के नेतृत्व वाला औपचारिक सुरक्षा अभियान शुरू नहीं हो जाता। चार हजार से अधिक अमेरिकी सैनिकों में से बड़ी संख्या में सैनिकों की वापसी का काम हाल के महीनों में तेजी से चला है, जिसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने 11 सितंबर की समयसीमा तय की है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में क्लाउडेट तूफान का कहर, वैन में सवार 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में करीब 650 अमेरिकी सैनिक अमेरिकी दूतावास तथा हवाईअड्डे पर अन्य तरह की मदद देंगे। अधिकारियों के मुताबिक तुर्की ने कहा है कि जब तक अमेरिकी बलों की मदद मिलेगी तब तक वह हवाईअड्डे पर सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए तैयार है। इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका और तुर्की के सैन्य अधिकारी इस हफ्ते अंकारा में बैठक करने वाले हैं। हालांकि बुधवार को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले ने कहा था कि हवाईअड्डे की सुरक्षा के बारे में तुर्की के साथ अभी कोई लिखित समझौता नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया